संक्षिप्त खबरें:- अपने घर लौटा गायब किशोर

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-
अपने घर लौटा गायब किशोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के डंगेपाड़ा न्यू कॉलोनी से गायब नौवीं क्लास का छात्र 14 वर्षीय रौनक दत्ता रविवार की सुबह अपने घर लौटा। वह शनिवार की सुबह 8:30 बजे किसी को कुछ बताए बगैर घर से निकल कर टेंपो से धनबाद चला गया था। पूरा दिन घूमने के बाद रात को भी धनबाद स्टेशन के अगल-बगल मंडराता रहा। शक होने पर किसी सज्जन ने उसे घर जाने को कहा। फिर वह टेंपो पकड़कर बलियापुर पहुंचा। उसे देख परिवार वाले खुश दिखे। वह आईटीबीपी के जवान रमेश दत्ता का पुत्र है तथा डीनोबिली सिंदरी में पढ़ाई करता है।
——————————————–
सदर अस्पताल में आज रहेंगे मनोरोग व ईएनटी स्पेशलिस्ट के साथ फिजियोथेरेपिस्ट
धनबाद: सोमवार को सदर अस्पताल में मनोरोग व ईएनटी स्पेशलिस्ट के साथ फिजियोथेरेपिस्ट रहेंगे। वहीं मेडिसिन में डॉ पीके सिंह तथा डॉ शीला रहेंगे।

जबकि हड्डी रोग में डॉ मुकेश प्रसाद, सर्जरी में डॉ संजीव गोलाश, नेत्र में डॉ सरोजिनी मुर्मू, दंत रोग में डॉ अनुपमा, शिशु रोग में डॉ पल्लवी, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ संजय कुमार, स्त्री एवं प्रसूति रोग में डॉ अंजना कुमारी, फिजियोथेरेपी में डॉ दीपाली राय तथा ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ विजया बाला मुर्मू रहेंगे।

गायनी इमर्जेंसी में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ रुमा प्रसाद, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ संध्या तिवारी तथा रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक डॉ विश्व भारती रहेंगे।

जेनरल इमर्जेंसी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डॉ पीपी पांडेय, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक डॉ शीला तथा रात 9 बजे से मंगलवार सुबह 9 बजे तक डॉ राकेश रंजन रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top