राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जामताड़ा के चार खिलाड़ी चयनित

Advertisements

राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जामताड़ा के चार खिलाड़ी चयनित

डीजे न्यूज, जामताड़ा : रांची के मोराबादी में 22 से 24 सितंबर तक होने वाली 36वीं पूर्वी क्षेत्रीय राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा घोषित सूची में शामिल ये खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

जामताड़ा एथलेटिक्स संघ के सचिव सरोज यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ी पहले ही सब-जूनियर और जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उन्हीं की उत्कृष्ट उपलब्धियों को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मौका दिया गया है।

चयनित खिलाड़ी और तकनीकी सदस्य

जिले से चयनित खिलाड़ियों में सबिता मुर्मू (जेवलिन थ्रो), संतोष कुमार (600 मीटर), अर्पिता साहू (लंबी कूद) और ज्योति कुमारी (5000 मीटर रेस वॉक) शामिल हैं। इसके अलावा जामताड़ा के दो तकनीकी अधिकारी छोटेलाल कामत और कौशिक रजक का भी चयन किया गया है।

खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इस मौके पर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा समेत राजेश शर्मा, विवेक रजक, संतोष कुमार, साहब मंडल, राज मंडल, करण राउत, प्रदीप राउत, अनूप पांडे, राजीव साव, विष्णु सेन और देवाशीष मुखर्जी उपस्थित थे। सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top