जामताड़ा में सेवा पखवाड़ा के तहत महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण

जामताड़ा में सेवा पखवाड़ा के तहत महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई व माल्यार्पण

डीजे न्यूज, जामताड़ा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जामताड़ा नगर में शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। कार्यक्रम प्रभारी कमलेश मंडल के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई की गई और उन्हें श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं का सेवा संकल्प

कार्यक्रम प्रभारी कमलेश मंडल ने कहा कि 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसी क्रम में आज प्रतिमा सफाई अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा न्यू टाउन स्थित बालिका विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया था।

भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की परंपरा और मजबूत हुई है। सेवा पखवाड़ा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता न केवल सफाई अभियान बल्कि रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और पौधारोपण जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले रहे हैं।

नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जनता से भी जुड़ने की अपील

नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम कर रहे हैं, जिससे समाज में सेवा और स्वच्छता का संदेश जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी इसमें जुड़ने की अपील की।

मौके पर कार्यक्रम सह संयोजक सुजाता सिंह, जिला मंत्री मोहन शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र राउत, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, प्रवीण मिश्रा, पिंटू गुप्ता, नरेश बर्मन, लखिन्द्र सिंह, शेखर भैया, रमेश राउत समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top