कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने के मामले में राज्य सरकार से वार्ता करें जनप्रतिनिधि : अन्नपूर्णा देवी  

Advertisements

कुड़मी को एसटी सूची में शामिल करने के मामले में राज्य सरकार से वार्ता करें जनप्रतिनिधि : अन्नपूर्णा देवी

 

झंडा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर लगाई प्रदर्शनी, केंद्रीय मंत्री ने किया उदघाटन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कुड़मी समाज के रेल टेका, डहर छेका आंदोलन के बारे कहा कि यह एक सामाजिक आंदोलन है जिसमें कई जनप्रतिनिधि भी शामिल है। जनप्रतिनिधि को चाहिए कि वे इस मामले में राज्य सरकार के साथ वार्ता करें। राज्य सरकार भी आगे बढ़कर उनकी समस्या का समाधान करे। अन्नपूर्णा देवी ने यह बातें शनिवार को यहां झंडा मैदान में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। वह यहां नरेंद्र मोदी की जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उदघाटन करने पहुंची थीं।

भाजपा के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को झंडा मैदान गिरिडीह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, कार्यक्रम के संयोजक मुकेश जालान सहित अन्य भाजपाई भी थे। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, संघ और संगठन में उनकी भूमिका, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रुप में उनकी उपलब्धियां दर्शायी गयी थी। जिसका अवलोकन मंत्री अन्नपूर्णा देवी व अन्य भाजपाईयों ने किया। प्रदर्शनी में विदेश नीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान, जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से चित्रण किया गया था। मौके पर मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मध्य प्रदेश से स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत एक लाख से अधिक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेंगे। जिसमें नि:शुल्क जांच की जाएगी। स्वास्थ्य शिविर में ज्यादा से ज्यादा से महिलाओं को लाभान्वित करने पर फोकस किया गया है। कहा कि इसी कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण माह की शुरुआत की गई है। एक महीने तक 14 लाख आंगनबाड़ी केंद्र में यह कार्यक्रम चलेगा। इस कार्यक्रम में बेहतर पोषण बच्चों को कैसे मिले। इसकी भी जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी कार्यक्रम में जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, पूनम प्रकाश, दिनेश यादव, कामेश्वर पासवान, सांसद प्रतिनिधि सुरेश मंडल, शालिनी बैसखियार, विवेश जालान, बीरेंद्र तिवारी, संतोष गुप्ता सहित कई भाजपाई थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top