Advertisements


























































सिटी एसपी ने लिया प्रधानखंटा स्टेशन का जायजा
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव शनिवार की शाम प्रधानखंटा स्टेशन पहुंचे। यहां आदिवासी कुड़मी समाज की ओर से चलाए जा रहे रेल रोको आंदोलन का जायजा लिया। सिटी एसपी ने आंदोलन स्थल पर तैनात सिंदरी के एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम से आवश्यक जानकारी हासिल की। इसके बाद वह वहां से चले ग ए।
शाम करीब 7:00 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगे लाइट के नहीं जलने से अंधेरा छाया हुआ था। जब आंदोलनकारियों ने हल्ला करना शुरू किया तब जाकर लाइटों को जलाया गया। प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए जलापूर्ति हेतु पाइपलाइन की व्यवस्था की गई है, लेकिन आंदोलन को देखते हुए दिनभर जलापूर्ति नहीं हुई। आंदोलनकारियों को पानी खरीद कर प्यास बुझानी पड़ी।




