कुइयां कोलियरी में केबल लूट का उदभेदन, तीन गिरफ्तार, तांबा तार बरामद

Advertisements

कुइयां कोलियरी में केबल लूट का उदभेदन, तीन गिरफ्तार, तांबा तार बरामद
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): तिसरा थाना क्षेत्र के कुइया जीरो सीम खदान में 13 सितंबर की रात में हुई केबल लूट की घटना का  उदभेदन  पुलिस ने कर लिया है। पुलिस मनियाडीह थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर लूट के सामान की बरामदगी हुई है।
जोड़ापोखर के पुलिस निरीक्षक आशुतोष कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया। बस्ताकोला एरिया से सीसीटीवी फूटेज निकाला गया। उसमें दो अपराधी का चेहरा साफ नजर आ रहा था। इस आधार पर पुलिस ने मनियाडीह थाना क्षेत्र के दालूगोरा गांव से रवि लाल मुर्मू, फतेहपुर से खारा मुर्मू, दालूगोरा से साहुल उर्फ फूचा को गिरफ्तार किया। उनलोगों के पास से 15 किलो तांबा का केबल, घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा, छिला  हुआ केबल तार बरामद किया गया। आशुतोष कुमार ने बताया कि अन्य अपराधी की तलाश जारी है। जल्द पकड़े जाएंगे। सभी निरसा थाना, भाटडीह ओपी क्षेत्र में हुई घटनाओं के आरोपित हैं।  धनसर थाना क्षेत्र और पंचायत में भी कांड कर चुका है। छापामार दल में तिसरा थानेदार सुमन कुमार सहित अन्य शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top