धार्मिक गीतों पर झूमी महिलाएं, ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है: सावित्री देवी

Advertisements

धार्मिक गीतों पर झूमी महिलाएं,

ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है: सावित्री देवी
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): माहुरी वैश्य महिला समिति कतरास के तत्वावधान में गुरुवार को माहुरी समाज भवन कतरास में गरबा डांडिया रास नाइट का आयोजन किया गया। उद्घाटन धनबाद सांसद ढुलू महतो की धर्मपत्नी सावित्री देवी एवं विधायक शत्रुघ्न महतो की धर्मपत्नी डोली देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सावित्री देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन से भाईचारा बढ़ता है। समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। ढोल बाजे ढोल.. आदि धार्मिक गीतों के साथ  महिलाओं ने गुजरात के लोक नृत्य डांडिया  पर जमकर नृत्य किया। डांडिया नाइट में धनबाद, करकेंद तथा बाघमारा माहुरी महिला समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। माहुरी महिला समिति के अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेनू सेठ, सिप्पी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, डबली गुप्ता, चंचल तर्वे, जूली गुप्ता, ममता गुप्ता, पूनम गुप्ता, कविता गुप्ता, रुचि गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, निवर्तमान पार्षद विनायक गुप्ता, आतिश गुप्ता, प्रकाश राम गुप्ता, अवधेश गुप्ता, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कतरास के सचिव मनोज गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top