Advertisements


प्रधानखंटा में ट्रेनें रोकने का निर्णय
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): झारखंड कुड़मी समाज द्वारा 20 सितंबर को प्रस्तावित रेल टेका डहर छेका आंदोलन के तहत प्रधानखंटा रेलवे स्टेशन पर भी रेल रोको रोकने का निर्णय लिया गया है। गुरुवार की शाम प्रधानखंटा के छाताकुली फुटबॉल मैदान में बैठक हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल के कुड़मी समाज के अजीत महतो उपस्थित थे। मौके पर जगन्नाथ महतो, रंजीत महतो, मिहिर महतो, चंडी चरण महतो, सुभाष महतो, कुश महतो, शिशिर महतो थे।
