कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव बने क्यूसीआई एडवाइजरी कमिटी सदस्य

Advertisements

कपिलो पंचायत के मुखिया मुकेश यादव बने क्यूसीआई एडवाइजरी कमिटी सदस्य

डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह): बिरनी प्रखंड की कपिलो पंचायत ने एक बार फिर जिला और राज्य का मान बढ़ाया है। भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया) ने पंचायत के मुखिया मुकेश यादव को अपनी एडवाइजरी कमिटी में शामिल किया है।

दिल्ली में आयोजित सरपंच संवाद नेशनल क्वालिटी कॉन्क्लेव में उन्हें इस भूमिका के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में देश के 75 सरपंच शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, पंचायती राज विभाग के सचिव विवेक भारद्वाज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के सचिव अशोक के. के. मीणा भी मौजूद थे।

मुखिया मुकेश यादव ने कहा कि यह सम्मान कपिलो पंचायत की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पंचायतवासियों के सहयोग और आशीर्वाद को इस उपलब्धि की असली ताकत बताया।

इस सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग मुखिया को लगातार बधाई दे रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top