

स्वच्छता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : सुरेश साव
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गिरिडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
डीजे न्यूज, गिरिडीह :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत बुधवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी भाग स्थित बाबा दुखहरण नाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और मंदिर परिसर की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर सुरेश साव ने कहा कि स्वच्छता राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्वच्छ भारत मिशन के रूप में एक नई दिशा पाई है और यह हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे।
उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता के बिना कोई भी देश विकास की बुलंदियों तक नहीं पहुंच सकता। हमें संकल्प लेना होगा कि अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा बनाएंगे और प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को नई ऊर्जा और गति देंगे।
सुरेश साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहकर भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ते रहें।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजीत सिंह पप्पु, सह संयोजक संगीता सेठ, पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत भाजपा नेता दिनेश यादव, प्रकाश सेठ, अमर सिंहा, सुभाष सिंहा, प्रदीप राय, अनूप सिंहा, दीपक पंडित, राजेश जायसवाल, सीताराम मरीक और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
