झरिया विधायक की पहल पर आउटसोर्सिंग कंपनी ने दिया जख्मी के इलाज का खर्च

झरिया विधायक की पहल पर आउटसोर्सिंग कंपनी ने दिया जख्मी के इलाज का खर्च
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): बीते दिनों सड़क दुर्घटना में आर के माइनिंग के कर्मी शिमला बहाल बोरागढ़ निवासी विक्की यादव की पत्नी शिवानी जख्मी हो ग ई थी। जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। विधायक रागिनी सिंह की पहल पर प्रबंधन ने तत्काल 50000 की सहायता राशि इलाज हेतु दिया। वही डॉक्टरों के द्वारा उसके इलाज में होने वाले खर्च  का ब्यौरा बताया। मंगलवार को विधायक रागिनी अस्पताल पहुंची और जख्मी शिवानी का हाल चाल लिया। उन्होंने परिजनों से मिलकर घटना पर दुख जताते हुए हर संभव सहायता करने  का आश्वासन दिया। इधर विधायक की मध्यस्थता के बाद आर के माइनिंग के अधिकारी रवि कुमार ने पीड़ित परिवार के साथ वार्ता की और  जख्मी के पूरे इलाज का खर्च वहन करने की बात कही। विक्की के ड्यूटी नहीं जाने तक भरण पोषण की जिम्मेदारी भी ली।इस दौरान जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह, कौशल सिंह, रिशु सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top