

सेवा पखवाड़ा को लेकर बिरनी में भाजपा की कार्यशाला आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलेगा विशेष अभियान
डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बिरनी प्रखंड अंतर्गत सिमराढाब पंचायत भवन में सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजदेव साव ने की। कार्यशाला में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे देशभर में मनाया जाएगा।
इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई। इनमें स्वच्छता अभियान, “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री के जीवन पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रबुद्ध वर्ग संवाद, दिव्यांग और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान, वोकल फॉर लोकल का प्रचार, प्रधानमंत्री पर चयनित पुस्तकों का वितरण, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, मोदी विकास मैराथन आदि प्रमुख गतिविधियाँ शामिल होंगी।
इसके अलावा, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई जाएगी। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और उनके जीवन मूल्यों पर चर्चा करते हुए सेवा पखवाड़ा का समापन किया जाएगा। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला मंत्री सह सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सूरज कुमार मोदी, जिला महामंत्री सुभाष वर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रतन पांडेय, सिमराढाब पंचायत मुखिया दिलीप दास, बिरनी पंचायत मुखिया किशुन राम, मंडल सचिव लक्ष्मण सिंह, भाजपा नेता निर्मल साव, बिरेंद्र साव, पिंटू साव, मंटू सिंह, पंकज वर्मा, रामेश्वर राणा, जितेंद्र सिंह, पितांबर नारायण सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
