कर्मियों को बंधक बना कुइया जीरो सीम खदान में लूट, दो अपराधी सीसीटीवी में कैद

Advertisements

कर्मियों को बंधक बना कुइया जीरो सीम खदान में लूट, दो अपराधी सीसीटीवी में कैद
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): तिसरा थाना क्षेत्र के कुइया जीरो सीम खदान में शनिवार की रात अपराधियों ने धावा बोला। कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग डेढ़ लाख की सामग्री लेकर चलते बने। परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने थाना में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आलोक में पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज को खंगाला। कैमरे में अपराधियों की शक्ल कैद है। पुलिस ने फूटेज के आधार पर अपराधी का फोटो जारी किया है।
बताते हैं कि लगभग एक दर्जन अपराधी कुइया  जीरो सिम खदान आ धमके।  सबसे पहले हाजिरी घर में बिरजू निषाद, हाजिरी बाबू मिथिलेश मंडल, माइनिंग सरदार अमरजीत रजवार, सुरेश गोप को अपने कब्जे में लेकर सभी को बांध दिया।  खदान के अंदर ताला तोड़कर प्रवेश किया और लगभग डेढ़ सौ फीट केवल काट लिया। हाजिरी घर से बायोमेट्रिक मशीन को तोड़ दिया एवं दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर का भी कुछ केवल काटा। यहां पर भी बिजली मिस्त्री संतलाल एवं अन्य को बंधक बनाया। अपराधी सभी का मोबाइल ले कर एक जगह जमा कर दिया गया। इसके बाद सभी अपराधी  स्कूल की ओर भाग ग ए। सूचना मिलने पर तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार दलबल के साथ पहुंचे। काफी खोजबीन की गई लेकिन अपराधियों का पता नहीं चला। बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी मशीन की फुटेज देखी गई , जिसमें दो अपराधी दिखे।‌
इस घटना से मजदूर डरें और सहमे है।  थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि पुलिस छानबीन कर रही है। परियोजना पदाधिकारी से भी बात हुई है। कई संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है। फुटेज में चेहरा साफ आया है। जगह-जगह छापामारी की जा रही है। जल्द ही अपराधी को पकड़ेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top