देवभूमि झारखंड न्यूज का असर: दो दिन के अंदर लोगों को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग, तीन आवासों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू

Advertisements

देवभूमि झारखंड न्यूज का असर: दो दिन के अंदर लोगों को मिलेगा वैकल्पिक मार्ग,
तीन आवासों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): देवभूमि झारखंड
न्यूज़ की ओर से झरिया -बलियापुर मुख्य मार्ग की समस्या को लगातार उजागर करने के बाद रविवार को बीसीसीएल प्रबंधन हरकत में आ गया। सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा के लोगों के साथ परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने झरिया -बलियापुर मुख्य मार्ग में वैकल्पिक सड़क निर्माण में बाधक तीन घरों का निरीक्षण किया। परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि ये तीन आवास खाली नहीं होने के चलते वैकल्पिक मार्ग नहीं बन पा रहा है। निरीक्षण के बाद सभी घनुडीह ओपी गए । जिन लोगों का घर वैकल्पिक मार्ग में बाधक है, उनको भी बुलाया गया। इधर परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय में वार्ता हुई। वार्ता में दो दिन के अंदर घर खाली करने का निर्देश दिया गया। ऎसा नहीं करने पर घर को तोड़ जाएगा और यहां पर वैकल्पिक सड़क निकाला जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अधिकारी से भी बात की जाएगी कि पहले की जैसा सड़क का निर्माण हो जब तक सड़क का निर्माण नहीं होता पुराने सड़क में कोई छेड़छाड़ नहीं होगा। परियोजना पदाधिकारी के आश्वासन के बाद लोगों की आस जगी है। लोगों ने देवभूमि न्यूज़ झारखंड के प्रयास की सराहना की है। मौके पर युदेश्वर सिंह, संजीत सिंह, तुलसी रवानी,  प्रभाष  सिंह, हीरालाल गोराई, कन्हाई सिंह, अधिवक्ता एस एस विश्वकर्मा, रितेश निषाद, दीपक चौहान आदि लोग थे
परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने बताया कि अड़चन लगभग समाप्त हो गया है। दो दिन के बाद घर को तोड़ा जाएगा। इसके बाद उस तरफ रोड निकालकर मुख्य मार्ग में मिला दिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top