बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे ग ए शक्ति कॉलेज के प्राचार्य डा. अरूण, कोलकाता में हुए सम्मानित, महाविद्यालय में खुशी का माहौल

Advertisements

बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे ग ए शक्ति कॉलेज के प्राचार्य डा. अरूण,

कोलकाता में हुए सम्मानित,

महाविद्यालय में खुशी का माहौल
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से नवाजे ग ए हैं। इंडियन स्कूल अवार्ड्स के द्वारा 12 सितंबर को कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान दिया गया है। इंडियन स्कूल अवार्ड्स एक पुरस्कार नहीं, बल्कि भारत में शिक्षा उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले कई पुरस्कारों और आयोजनों का एक समूह है, जिनमें इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड्स, एकेएस एजुकेशन अवार्ड्स और विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कार शामिल हैं। ये पुरस्कार स्कूलों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन, छात्र विकास, नवाचार और सामुदायिक योगदान के आधार पर दिया जाता है। शिक्षकों के अद्वितीय योगदान के लिए दिया जाने वाला यह सम्मान शिक्षकों की गुणवत्ता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन पुरस्कारों का मुख्य उद्देश्य भारत में शिक्षा के मानकों को ऊपर उठाना है।


महाविद्यालय में खुशी का माहौल
प्राचार्य डा. अरूण को सम्मान मिलने से शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज में खुशी का माहौल है। शनिवार को शिक्षकों ने प्राचार्य को बुके देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। मौके पर मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्राचार्य उत्तम कुमार महतो बीबीएम महाविद्यालय मदईडीह, प्रो अविनाश कुमार, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो राखोहरी महतो, प्रो मनोज कुमार महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो नागेन्द्र महतो, प्रो एस नारायण, प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो,  प्रो संजय गोप, नेहा कुमारी, मोहित कुमार महतो, जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , अभिमन्यु महतो, मोहित महतो, लालू महतो, भुनेश्वर महतो, शांति देवी , लाजवंती देवी, अनीता देवी, फूल कुमारी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top