गिरिडीह में सड़क पर उतरे भाजपाई, प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Advertisements

गिरिडीह में सड़क पर उतरे भाजपाई, प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर राज्य सरकार के इशारे पर करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच सीबीआई से करने और नगड़ी के आदिवासी रैयत से रिम्स-2 हेतु जमीन छीनने की साजिश के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय गिरिडीह में आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पूर्व भाजपाई सिहोडीह आम बागान मैदान में जमा हुए। यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में झंडा बैनर के साथ राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और आक्रोश प्रदर्शन किया।

प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे व संचालन महामंत्री संदीप डंगायच कर रहे थे। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम मौजूद थे। यहां भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि संथाल के आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर दिखाकर राज्य की पुलिस ने हत्या की है। सूर्या हांसदा सामाजिक कार्यकर्ता के नाते गरीब व आदिवासी बच्चों को पढ़ाते थे। उनके भोजन आवास की चिंता करते थे। अवैध उत्खनन, पत्थरों की तस्करी जैसे कार्यो का विरोध करते थे। यह माफिया तत्वों को पंसद नहीं था। मुख्य अतिथि विकास प्रीतम ने कहा कि सूर्या हंसदा की मौत किन परस्थियों में हुई है इसकी सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। झारखंड सरकार सीआईडी को जांच देकर इसे छुपाना चाहती है। राज्य सरकार एनकाउंटर की जांच सीबीआई कौ सौंपे तभी सच्चाई सामने आएगी। कहा कि रिम्स 2 के नाम पर सरकार गरीबों और आदिवासियों की कृषि योग्य जमीन को छीन रही है। कहा कि राज्य की हेमंत सरकार बदले की कारवाई के तहत कार्य कर रही है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी इंजी. विनय कुमार सिंह ने कहा कि सूर्या हांसदा की जिस तरह से एनकाउंटर के नाम पर हत्या की गई है, वह बर्दाश्त योग्य नहीं है। विनय सिंह ने सीसीएल की जमीन पर घर बनाकर वर्षो से रह रहे लोगों को जाति, आवासीय सहित अन्य प्रमाण पत्र नहीं देने, उसरी नदी के संरक्षण सहित अन्य स्थानीय मुद्दे भी उठाये। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि सूर्या हांसदा आदिवासी हितों की लड़ाई लड़ रहे थे, उन्हें फर्जी एनकाउंटर मरवा दिया गया। वे संथाल में आदिवासियों के नेता के रूप में उभर रहे थे। जिसका डर हेमंत सोरेन को सता रहा था। प्रो विनीता कुमारी ने कहा सूर्या हांसदा एनकाउंटर की जांच सीबीआई से नहीं कराई गई तो भाजपा का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रभारी चुन्नूकांत, दिनेश यादव, विनय सिंह, सुरेश साव, प्रो विनीता कुमारी, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, सुभाष सिन्हा, सुरेश मंडल, मिथुन चंद्रवंशी, अमर सिन्हा, अनूप सिन्हा, संगीता सेठ, हरमिंदर सिंह बग्गा, सिंकू सिन्हा सहित कई भाजपाई थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top