


बिरनी में जमीन विवाद ने ली खूनी संघर्ष की शक्ल, दोनों पक्ष से महिला समेत आठ लोग घायल
डीजे न्यूज,बिरनी, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड की पडरिया पंचायत अंतर्गत मुरैना में टुपलाल महतो व लालन सिंह के बीच जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों तरफ से महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों में निरंजन सिंह, राहुल सिंह, सुमन कुमारी, गौरा देवी, लालन सिंह, टुपलाल महतो, महेंद्र यादव और गांगो यादव शामिल हैं।

सभी का इलाज बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जिसमें से राहुल सिंह, लालन सिंह, टुपलाल महतो, महेंद्र यादव और गांगो यादव को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना दोनों पक्ष ने बिरनी थाना को दे दी है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज ने कहा कि आवेदन मिलते ही कार्रवाई होगी।
