भाजपा ने पीरटांड़ में किया प्रदर्शन 

Advertisements

भाजपा ने पीरटांड़ में किया प्रदर्शन 

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : 

भारतीय जनता पार्टी पीरटांड़ प्रखंड कमिटी की ओर से गुरुवार क़ो प्रखंड मुख्यालय मे आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन सूर्या हांसदा के फर्जी मुठभेड़ में मारे जाने सहित राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार आदि मुद्दे को लेकर किया गया। इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। बताया गया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रखंड मुख्यालय मे आक्रोश प्रदर्शन किया गया। सबसे पहले चिरकी बाजार होते हुए भाजपाई प्रखंड मुख्यालय तक जुलूस की शक्ल मे प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और जुलूस सभा में तब्दील हो गया। जहाँ वर्तमान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। जिसके बाद बीडीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, सिकंदर हेम्ब्रम, अजय सिंह, अरबिंद चंद्र राय, संतोष राणा, अरबिंद बर्नवाल, सोमनाथ पांडेय आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top