प्रांतीय एथलेटिक्स में स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी ओवरऑल चैंपियन 

Advertisements

प्रांतीय एथलेटिक्स में स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी ओवरऑल चैंपियन 

 

12 भैया-बहनों ने अंडर 14 एवं अंडर 17 एथलेटिक्स में भाग लेकर 13 स्वर्ण, 6 रजत व 7 कांस्य कुल 26 पदक हासिल किए

 

यहां के खिलाड़ी अब बिहार के पूर्णिया में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित 36 वें क्षेत्रीय एथलेटिक्स में भाग लेंगे

 

विद्या विकास समिति झारखंड ने पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी में किया था आयोजन 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : विद्या भारती से संबद्ध विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी में आयोजित 36 वे प्रांतीय एथलेटिक्स में स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी ओवरऑल चैंपियन बना। विद्या मंदिर के 12 भैया – बहनों ने अंडर 14 एवं अंडर 17 एथलेटिक्स में भाग लेकर 13 स्वर्ण, 6 रजत व 7 कांस्य कुल 26 पदक हासिल किए। यहां के खिलाड़ी अब बिहार के पूर्णिया में 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित 36 वें क्षेत्रीय एथलेटिक्स मैं भाग लेंगे। एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धा में दीप्ति प्रभा ने 800 मीटर दौड़ मे स्वर्ण, 400 मीटर दौड़ मे कांस्य तथा 200 मीटर दौड़ मे रजत पदक प्राप्त किये। सीमा सोरेन ने चक्का फेंक मे स्वर्ण, गोला फेक मे कांस्य, 1500 मीटर दौड़ मे रजत, चांदनी मुर्मू ने चक्का फेंक मे स्वर्ण, गोला फेक मे स्वर्ण, दिव्या मरांडी ने 600 मीटर दौड़ मे कांस्य व 200 मीटर दौड़ मे रजत, नव्या मुर्मू ने 80 मीटर बाधा दौड़ मे स्वर्ण, ऊंची कूद मे कांस्य, 4×100 मीटर दौड़ मे बहन प्रीति सोरेन, दिव्या मरांडी, नाव्या मुर्मू व चांदनी मुर्मू ने मिलकर रजत,

गौतम महतो ने ऊंची कूद मे स्वर्ण व लंबी कूद मे स्वर्ण, उमेश मरांडी ने 200 मीटर दौड़ मे स्वर्ण, बाधा दौड़ मे कांस्य व 100 मीटर दौड़ मे कांस्य, महान्तो मरांडी ने 400 मीटर दौड़ मे रजत, 600 मीटर दौड़ मे कांस्य, प्रिंस हासदा ने चक्का फेक मे स्वर्ण व गोला फेक मे स्वर्ण, विकास मुर्मू ने लंबी कूद मे स्वर्ण व ऊंची कूद स्वर्ण, रितेश मंडल ने गोला फेक मे स्वर्ण व चक्का फेंक मे रजत, रिले दौड़ में गौतम महतो, उमेश मरांडी, महांतो मरांडी व प्रिंस हांसदा ने मिलकर कांस्य लिया ।

पूर्व में 36 वां क्षेत्रीय वालीबाल औरंगाबाद में भैया – बहन दोनों टीम ने स्वर्ण प्राप्त कर चयनित है। बहन की टीम राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल खेलने के लिए हापुर पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं भैया की टीम राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल के लिए खुर्जा मध्य प्रदेश जाएंगे । क्षेत्रीय कबड्डी टीम नरेगा कोठी भागलपुर में स्वर्ण प्राप्त करने वाली बहन की टीम राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलने बैतूल, मध्य प्रदेश जाएगी। भैया- बहनों की इस उपलब्धि पर स्वरूप विद्या मंदिर के अध्यक्ष शरत दुदानी, सचिव शैलेश अग्रवाल एवं विक्रांत उपाध्याय ने प्रसन्नता जताई है तथा विद्यार्थियों व खेल आचार्यो को बधाई दी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top