

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को आएंगे मधुबन
विश्व मैत्री महोत्सव में होंगे शामिल, तैयारी में जुटा प्रशासन
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : मधुबन की गुणायतन संस्था में 12 सितम्बर को विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ विशेष रूप से शामिल होंगे।
दोनों नेताओं के आगमन को लेकर प्रशासन और संस्था पूरी तैयारी में जुटी हुई है। बुधवार को डुमरी सरिया अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ एवं स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मधुबन पहुंचकर गुणायतन संस्था का निरीक्षण किया और आयोजन समिति के सदस्यों से जानकारी ली। इधर, गुणायतन संस्था भी कार्यक्रम को लेकर सजधज में लगी है। मंदिरों से लेकर अन्य कोठियों तक को सजाया जा रहा है, ताकि महोत्सव का भव्य स्वरूप सामने आ सके।
