Advertisements




प्रदर्शन को सफल बनाने की बनी रणनीति
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): भाजपा पूर्वी मंडल कार्यालय में बुधवार को बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी ने की। सूरज हांसदा के पुलिस एनकाउंटर में हुई मृत्यु तथा रांची में दो आदिवासियों की भूमि को जबरन अधिग्रहण के विरोध में 11 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन एवं धरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में भाजपा नेत्री तारा देवी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, धरणीधर मंडल, जगदीश रवानी, आशीष मुखर्जी, खगेन पांडे, विरंची सिंह, शत्रुघ्न महतो आदि थे।

