Advertisements
सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सिंघियाटांड़ से बाघजोबड़ा जाने वाली सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी ने संयुक्त रूप से किया। 2.7 मीटर लंबी उक्त सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से करीब डेढ़ करोड़ की लागत से किया जाना है। मौके पर मुखिया गणेश महतो, झामुमो के ईश्वर मरांडी, रफीक अंसारी, दिल मोहम्मद, पूर्व मुखिया खगेन महतो, सपन कुमार महतो, अरुण महतो, रामनाथ रजवार आदि थे।