17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों की भाजपा ने बनाई रूपरेखा

Advertisements

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों की भाजपा ने बनाई रूपरेखा

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : भारतीय जनता पार्टी के “सेवा पखवाड़ा 2025” कार्यक्रम के तहत धनबाद जिला कार्यालय में प्रमंडलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी समेत वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए विभिन्न सेवा एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 2 अक्टूबर के बाद आयोजित होने वाले भावी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया के निवर्तमान विधायक सह अनुसूचित जाति मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण रॉय (धनबाद महानगर), घनश्याम गरोवर (धनबाद ग्रामीण), एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामजीत भुईयां (धनबाद महानगर), परेश चंद्र दास (धनबाद ग्रामीण), गिरिडीह एससी मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश दास, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, राजेश पासवान, प्रदेश मंत्री फुल जोशी सहित मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के अनेक सदस्य व प्रमंडल के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथियों और पदाधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top