

























































बलियापुर की खबरें:-
भाजपा नेता को पितृशोक
डीजे न्यूज, बलियापुर: बलियापुर भाजपा पूर्वी मंडल के उपाध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती के पिता 75 वर्षीय सीरीस चंद्र चक्रवर्ती का निधन मंगलवार को हो गया। वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की सूचना पाकर भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, धर्मजीत सिंह, धरणीधर मंडल, बलियापुर मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, विरंची सिंह, आशीष मुखर्जी, खगेन पांडे आदि प्रधानखंटा स्थित उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया।
————————————–
बच्चों की स्वास्थ्य जांच
बलियापुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आरबीएसके टीम सोमवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ी पहुंची। टीम ने स्कूल के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की। कई बच्चों में दांत की शिकायत तथा चर्म रोग के लक्षण पाए ग ए। डॉक्टर ने बच्चों को आवश्यक दवाइयां दी साथ ही आवश्यक सलाह दी गई। मौके पर डॉक्टर रिंकी, डॉक्टर मंजू कुमारी, किस्कू के अलावा प्रधान शिक्षक दिलीप कुमार आदि थे।




