

जिलाध्यक्ष चयन को ले बाघमारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से ली राय
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): डुमरा गेस्ट हाउस में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर बाघमारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की ग ई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो ने की। पर्यवेक्षक के रुप में मध्य प्रदेश के मुरैना के विधायक दिनेश गुर्जर एवं अशोक चौधरी शामिल हुए।
उन्होंने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत कर उनकी राय ली। पर्यवेक्षक जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर रहे हैं। विधायक गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य है कि जिला स्तर पर ऐसा नेतृत्व तैयार हो जो गरीबों, मजदूरों और किसानों की आवाज मजबूती से उठा सके। पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि इस बार जिलाध्यक्ष का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। धनबाद की पूर्व जिला कमेटी को भंग कर नई कमेटी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संचालन दयाल महतो कर रहे थे। मौके पर राहुल महतो, बासु रवानी, भोला रजवार, आनंद सिंह, संतोष रजवार, इंदल यादव, लगनदेव यादव , रामप्रीत प्रसाद यादव, मासूम खान, शौकत खान, रंजीत पाण्डेय, टीपी पाण्डेय, पंकज वर्मा, जावेद अंसारी, रोहित कुमार, कुन्दन भुईया, जियाउल हक आदि शामिल थे।
