अबुआ जादुई पिटारा ने खोला श्वेता शर्मा के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान का द्वार 

Advertisements

अबुआ जादुई पिटारा ने खोला श्वेता शर्मा के लिए राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान का द्वार 

देवघर की शिक्षिका राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से शुक्रवार को नवाजी जाएंगी , राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

आलिया तहसीन, धनबाद : झारखंड की शिक्षा जगत के लिए गर्व का क्षण है। देवघर के विवेकानंद राजकीय मध्य विद्यालय की शिक्षिका श्वेता शर्मा को वर्ष 2025 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। देशभर से चुने गए 45 शिक्षकों में झारखंड से वे अकेली शिक्षिका हैं।

हर साल 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित शिक्षकों को सम्मानित करेंगी। श्वेता शर्मा बच्चों को अभिनव और आकर्षक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके प्रयासों से विद्यालय में शिक्षा के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में ‘अबुआ जादुई पिटारा’ है, जो राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित जादुई पिटारा का स्थानीय संस्करण है। इस नवाचार ने बच्चों के लिए पढ़ाई को रोचक और सहज बना दिया है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को पढ़ाना उनके लिए हमेशा बड़ी खुशी का विषय रहा है, क्योंकि यही साक्षरता की मजबूत नींव रखने का अवसर देता है। उनके डिजिटल शिक्षा और नवाचार के योगदान ने ही उन्हें यह सम्मान दिलाया है। देवघर और झारखंड के शिक्षा जगत में श्वेता शर्मा की उपलब्धि पर गर्व और खुशी का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top