सेवा पखवाड़ा की सफलता को भाजपा की बैठक

Advertisements

सेवा पखवाड़ा की सफलता को भाजपा की बैठक
डीजे न्यूज, धनबाद:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जाएगा। अभियान की इस सफलता को लेकर बुधवार को भाजपा की बैठक जिला कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने की।
अभियान के तहत  17 सितंबर को जिला स्तर पर रक्तदान शिविर, सार्वजनिक स्थानों पर  स्वछता अभियान, 17 सितंबर से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर, 18 सितंबर से 02 अक्टुबर के बीच किसी एक दिन प्रधानमन्त्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, 18 सितंबर से 2 अक्टुबर तक मंडल स्तर पर रक्तदान शिविर,
प्रबुद्ध सँवाद के तहत प्रधानमंत्री के जीवन उपलब्धियां एवं विकसित भारत विषय पर संवाद, पौधरोपण एक पेड़ मां के नाम, बूथ स्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी।

झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, जिला मंत्री प्रियंका देवी, अभिमन्यु कुमार, ध्रुभ हरि, राजकिशोर जैना, योगेंद्र यादव, रामजीत भुईयाँ, अनिल सिन्हा, नित्यानंद मंडल, गीता सिंह, बच्चा गिरी, शिवांश श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, सूरज पासवान, निर्मल प्रधान, अजय कुमार वर्मा, संजय वर्मा, सुदर्शन कुमार बर्नवाल, बिपिन ठक्कर, उपेंद्र पासवान, अवधेश शाह, आनंद पांडेय, रंजय सिंह, मनोज रिंकू, अरविंद सिंह, निरज सिन्हा, कपूर रवानी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top