


टुंडी प्रखंड झामुमो युवा मोर्चा गठन को बैठक, क ई ने पेश की दावेदारी, गेंद जिला कमेटी के पाले में
डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद:
टुंडी मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में झामुमो प्रखंड कमेटी के युवा मोर्चा गठन को लेकर रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू ने की। बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज महतो, सचिव शंकर महतो उपस्थित थे। अध्यक्ष पद के लिए शरीफ अंसारी, सुनील कुमार बेसरा, श्रवण बेसरा, अरविंद सोरेन, सचिव पद के लिए रिजवान अंसारी, नरेश मुर्मू, कृष्णा मंडल, उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र सोरेन, शिशुलाल सोरेन, आजाद अंसारी, मुकेश मरांडी, संगठन सचिव के लिए मोहम्मद मुर्तजा अंसारी, सह सचिव के लिए बीरबल गोप, अब्दुल अंसारी, कोषाध्यक्ष के लिए महेंद्र टुडू, राजेश टुडू ने दावेदारी पेश की। इस संबंध में प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू ने बताया कि दावेदारी पेश किए गए सभी सदस्यों की सूची तैयार कर जिला भेजी जाएगी, जहां से अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मौके पर सचिव रशिद  अंसारी, बाबा मनीर मस्तान, अजुद्दीन अंसारी, मैनेजर मरांडी, गुरुचरण बास्की, अनवर अंसारी, संतूलाल किस्कू व अन्य मौजूद थे।
