

निबंध, लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता
डीजे न्यूज, महूदा, धनबाद:
जलवायु परिवर्तन, जेंडर हिंसा एवं बाल विवाह मुक्त झारखण्ड निर्माण के लिए रविवार को भगत सिंह मध्य विद्यालय मझीलाडीह एवं आंगनबाड़ी केंद्र कुमारडीह में निबंध, लेखन एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
झारखण्ड ग्रामीण विकास ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में कुमारडीह के 36 एवं मझीलाडीह के 30 किशोरियों ने भाग लिया।
ट्रस्ट के सचिव हलीमा एजाज़ ने कहा कि देश का हर तीसरा बाल विवाह झारखण्ड में हो रहा जो काफी दुःखद है। बाल विवाह के नाम से बच्चियों के साथ शारीरिक और मानसिक शोषण होता है। उन्होंने जेंडर हिंसा एवं जलवायु परिवर्तन से होने वाले दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद महतो ने बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी।
निबंध एवं लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किशोरियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मंझलाडीह एवं कुमारडीह को बाल विवाह मुक्त एवं हिंसा मुक्त गांव बनाने का शपथ लिया। मौके पर ट्रस्ट के समन्वयक नइमुद्दीन अंसारी, पूजा कुमारी, माला कुमारी, चन्दा कुमारी, पूजा महतो आदि थे।
