झामुमो किसान मोर्चा के बलियापुर प्रखंड कमेटी गठित 

Advertisements

झामुमो किसान मोर्चा के बलियापुर प्रखंड कमेटी गठित 

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक शनिवार को सिंदूरपुर पंचायत भवन में हुई। बैठक में

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना शाह,  प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली उपस्थित थे। इस दौरान झामुमो के बलियापुर प्रखंड किसान मोर्चा का गठन किया गया, जिसमें सोनाराम मुर्मू को प्रखंड अध्यक्ष, मंसूर आलम एवं मंगल मुर्मू को उपाध्यक्ष, मसूद आलम को प्रखंड सचिव, योगेश्वर माझी कोषाध्यक्ष तथा मनोज मलिक को सहसचिव बनाया गया। बैठक में राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, अकबर अंसारी, सुभाष मुर्मू, आकाश हेंब्रम, तपन तिवारी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top