Advertisements


























































एनसीसी कैंप में 50 ने किया रक्तदान
डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद:
बड्स गार्डेन स्कूल राजगंज में चल रहे एनसीसी कैंप के दौरान शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राएं एवं एनसीसी कैडेट्स सहित लगभग 50 ने रक्तदान किया।
साथ ही कार्यशाला में बड्स गार्डेन स्कूल के 2024 बैच की गर्ल्स कैडेट्स क्रमशः श्रुति कुमारी ,वर्षा कुमारी ,राखी कुमारी, सुहाना रानी ,आस्था कुमारी ,हैप्पी कुमारी ,परी कुमारी, उन्नति मुंशी, कुमारी इशिका सिंह, पूनम मरांडी, दीपिका कुमारी ,चांदनी परवीन, दीप्ति मुर्मू ,बबली कुमारी ,माही दुबे एवं पलक कुमारी को एन सी सी का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यालय की दीप्ति मुर्मू को विशेष सेवा देने के लिए 3500 रुपए का चेक भी प्रदान किया गया। यह कैंप 27 अगस्त तक चलेगा।




