बाघमारा विधायक के नेतृत्व में प्रखंड मुखिया संघ दिल्ली रवाना, पंचायती राज मंत्री से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन 

Advertisements

बाघमारा विधायक के नेतृत्व में प्रखंड मुखिया संघ दिल्ली रवाना, पंचायती राज मंत्री से मिलकर सौंपेंगे ज्ञापन

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में प्रखंड मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री से मिलकर बाघमारा प्रखंड के विभिन्न समस्याओं से संबंधित मांगपत्र सौंपेंगे। संघ की मांगों में पंचायतों को दी जाने वाली 15वीं वित्त राशि को बंद किए जाने से संबंधित है। बता दें कि इस राशि से पंचायतों के विभिन्न गांवों में महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जाती है। इस मद की राशि वित्त वर्ष 2024-25 से बंद है। इस राशि से पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता सहित अन्य योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है।

विधायक के साथ संघ के अध्यक्ष रिंकू देवी, धनेश्वर महतो, महासचिव समीर कुमार लाला उर्फ राजा लाला, नरेश गुप्ता, दिलीप विश्वकर्मा, फागु महतो, बॉबी महतो, कैलाश रवानी, आदर्श मिश्रा, संपत घोषाल, दिनेश  प्रमाणिक,  महेश पटवारी, महेश पासवान, हरी साव, संध्या देवी,  शिल्पी देवी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, संगीता घोषाल, गुड़िया देवी, मीना विश्वकर्मा, नंदनी कुमारी आदि हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top