पाेखरिया आश्रम में गुरुजी की प्रतिमा, विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण 

Advertisements

पाेखरिया आश्रम में गुरुजी की प्रतिमा, विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण 

झारखंड के वंचितों की आवाज थे शिबू सोरेन– प्रतिमा अनावरण कर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

शिबू आश्रम में श्राद्धक्रम, नवनिर्मित आश्रम का उद्घाटन

डीजे न्यूज, टुंडी (धनबाद) : टुंडी प्रखंड के पोखरिया स्थित शिबू आश्रम में सोमवार को झामुमो टुंडी प्रखंड कमेटी द्वारा दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद, टुंडी विधायक सह सरकार के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो, धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और विधायक ने संयुक्त रूप से शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही नवनिर्मित शिबू आश्रम का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण भी किया गया। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने कहा किगुरुजी न केवल झारखंड आंदोलन के अगुआ थे, बल्कि वंचित समाज को अंधकार से निकालकर उनके हक-हुकूक के लिए लड़ने वाले महानायक थे। उनका नहीं रहना झारखंड ही नहीं, पूरे भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। कार्यक्रम में एसडीएम राजेश कुमार, डीएफओ विकास पालीवाल, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, डीएसपी डीएन बांका, डीएसपी शंकर कामती, झामुमो जिलाध्यक्ष लखी सोरेन, नीलम मिश्रा, रमेश टुडू समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top