Advertisements






सोनोत संथाल समाज ने दी गुरुजी को श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी (धनबाद):
पूर्वी टुंडी सोनोत संथाल समाज की ओर से रामकनाली स्कूल मैदान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन पर शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा ने कहा कि सोनोत संथाल समाज का स्थापना 1970 में दिशोम गुरु शिबू सोरेन किया था। इसका उद्देश्य संथाल समाज के पूर्वजों से मिली विरासत और अलिखित रूढ़िवादी रीति रिवाजों को संजोए रखना है।मौके पर बोदीनाथ बेसरा, लुदू बास्की , हेमलाल सोरेन, सुभाष टुडू, रामकुमार मरांडी, मैनेजर किस्कू, सादे मरांडी, आरती मरांडी, सोहागी टुडू, करीम टुडू, बाहमुनी टुडू, शीला टुडू, सोनमुनि मुर्मू, मिलोनी मरांडी के साथ सैकड़ों लोग मौजूद थे।















































