बलियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा 

बलियापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बलियापुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा बलियापुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर बलियापुर बाजार चौक,  थाना होते हुए प्रखंड कार्यालय तक ग ई। नेतृत्व भाजपा नेत्री तारा देवी, अल्पना मुखर्जी, घनश्याम ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी, संतलाल प्रमाणिक आदि कर रहे थे। रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। तिरंगा यात्रा में भाजपा के युवा नेता धर्मजीत सिंह, धरणीधर मंडल, विजय रवानी, विजय गोराय, गूहीराम पाल, गिरधारी लाल अग्रवाल, परितोष घोषाल, आशीष मुखर्जी, गौरंगो मंडल, विनय मुखर्जी, खगेन पांडेय आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top