दिनेश यादव बने जामताड़ा राजद के नए जिला संयोजक

Advertisements

दिनेश यादव बने जामताड़ा राजद के नए जिला संयोजक

कार्यकर्ताओं की सर्वसम्मति, गां-गांव संगठन पहुंचाने का संकल्प

डीजे न्यूज, जामताड़ा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जामताड़ा जिला संयोजक पद के चयन को लेकर सोमवार को दुमका रोड स्थित एक निजी परिसर में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के वरीय नेता अशोक चौधरी ने की।

बैठक में जिले में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। इसी क्रम में जिला संयोजक पद के चयन को लेकर रायशुमारी की गई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से दिनेश यादव के नाम पर मुहर लगा दी।

गांव-गांव, टोले-टोले तक पहुंचाऊंगा संगठन : दिनेश यादव

नवनियुक्त जिला संयोजक दिनेश यादव ने पदभार संभालते ही कहा कि पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। मेरा पहला लक्ष्य संगठन को गाँव-गाँव, टोले-टोले तक पहुँचाना है, ताकि राजद की नीतियाँ और विचारधारा हर वर्ग तक पहुँचे। हम युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ेंगे, महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएँगे। उन्होंने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता को सम्मान और बराबरी का दर्जा मिलेगा। सामूहिक निर्णय और पारदर्शिता ही संगठन की पहचान होगी।

बैठक में सक्रिय कार्यकर्ता मुशर्रफ मिर्जा, विजय यादव (प्रखंड नारायणपुर), आफताब आलम (प्रखंड अध्यक्ष कर्मटाड़), निरंजन महतो (जामताड़ा प्रखंड अध्यक्ष), राजेश महतो (नगर अध्यक्ष जामताड़ा), उमाशंकर यादव (नगर अध्यक्ष मिहिजाम), तबरेज अंसारी (प्रखंड अध्यक्ष फतेहपुर) समेत मो. रफीक, अफजल शेख, साजिद शेख, दिलबर शेख, अकबाल शेख, पहलू यादव, अनिल यादव, लालू यादव, हरदयाल महतो, कालेश्वर महतो, हातिफ शेख, शमीम अंसारी, इजहार आलम, संतोष यादव, छुटू हेमरम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने दिनेश यादव को फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top