Advertisements

तारा देवी बनी कॉलेज प्रबंध समिति की सचिव
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
गणेश सरस्वती एजुकेशन डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रजन्य बीएड पहाड़पुर की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में भाजपा नेत्री तारा देवी को कॉलेज प्रबंध समिति की सचिव बनाया गया।
कॉलेज प्रांगण में हुई बैठक के दौरान ट्रस्ट के कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष, पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी व भाजपा नेत्री तारा देवी सचिव तथा मंजू सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा रामस्वरूप कुमार यादव निदेशक के साथ-साथ राजकुमार महतो, चंद्रिका प्रसाद सिंह एवं फूल देवी को सदस्य बनाया गया।