
बलियापुर की खबरें:
जर्जर स्कूल भवन के पुनर्निर्माण कराने के लिए डीसी को पत्र
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बालिका मध्य विद्यालय बलियापुर का भवन जर्जर एवं खंडहर में तब्दील हो गया है। सांसद ढुलू महतो ने विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण कराने के लिए डीसी को पत्र दिया है। बलियापुर पश्चिम पंचायत की पंचायत समिति सदस्य नमिता मंडल की पहल पर सांसद ने डीसी को यह पत्र लिखा है। मालूम हो कि बालिका मध्य विद्यालय बलियापुर के जर्जर एवं खंडहर विद्यालय भवन के पुनर्निर्माण हेतु सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी समेत अन्य कई जनप्रतिनिधियों ने वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को पत्र दे चुके हैं। स्कूल भवन की जर्जर स्थिति के कारण छात्राओं का शिक्षण कार्य बोर्ड मध्य विद्यालय बलियापुर के तीन कमरों में संचालित हो रहा है।
————————
पूर्व सीएम को दी ग ई श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर शुक्रवार को बलियापुर इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी शामलापुर एवं बीबीएम इंटर कॉलेज में शोक सभा का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर शिक्षण संस्थानों के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
—————————-
रक्षाबंधन के महत्व से अवगत हुए बच्चे
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
आदर्श शिशु विद्या मंदिर करमाटांड़ में शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भाई बहन के प्रेम का प्रतीक बताया।। मौके पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
—————————-
बलियापुर के भाजपाई निकालेंगे तिरंगा यात्रा
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बलियापुर में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय दिया गया। 13 अगस्त को बलियापुर दुर्गा मंदिर प्रांगण से बलियापुर प्रखंड कार्यालय तक पैदल मार्च का निर्णय लिया गया। मौके पर भाजपा नेत्री तारा देवी, अल्पना मुखर्जी, राकेश बाउरी, लखन बनर्जी, धनंजय मंडल, पूर्ण मिश्रा, जगन्नाथ दास, खगेन पांडे, वकील विद्या आदि थे।
————————————–
स्मृति दिवस पर याद किए ग ए पूर्व सीएम बुद्धदेव
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
सीपीएम अंचल समिति की शुक्रवार को पलानी स्थित माहौलटाड़ में बैठक हुई। पश्चिम बंगाल के दिवंगत मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की स्मृति दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर वरिष्ठ नेता संतोष कुमार महतो, विकास कुमार ठाकुर, रानी मिश्रा, सूरज कुमार सिंह, पुरानी देवी, मालती देवी, हिमानी देवी, विश्वजीत महतो आदि थे।
—————————————
थाने में सरेंडर किया प्रेमी जोड़ा
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
बीते एक सप्ताह पहले परसबनिया से गायब दो युवक एवं दो युवतियां शुक्रवार को बलियापुर थाना पहुंचे। पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जाता है। गायब होने के बाद दोनों युवतियों के पिता ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ बहला फूसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए बलियापुर थाना में लिखित शिकायत किया था। पुलिस के दबाव के कारण दोनों युवक एवं युवतियां थाना पहुंचे थे।