Advertisements

झामुमो नेताओं ने दिशोम गुरु को किया याद
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो की ओर से प्लस टू हाई स्कूल मैदान बलियापुर में गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रखा गया। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता युद्धेश्वर सिंह, प्रखंड सचिव निर्मल रजवार, ईश्वर मरांडी, भुवन रवानी, लालमोहन महतो, राजेंद्र हेंब्रम, हराधन मोदक, प्रभाष सिंह, ओपन मुर्मू, हीरालाल गोराय आदि थे।