कांग्रेसियों ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि 

Advertisements

कांग्रेसियों ने दी दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, धनबाद:

दिशोम गुरु झारखंड आंदोलन के महानायक एवं जन जन के प्रिय नेता शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन पर हाउसिंग कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी ने की। पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

कार्यकारी अध्यक्ष रशीद ने कहा कि दिशोम गुरु संयुक्त बिहार से शोषित पीड़ित जनता की आवाज बनकर एक महान गांधीवादी विचारधारा अपना कर क्रांतिकारी आंदोलन प्रारंभ किया। जो लंबे संघर्ष के बाद भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल में छोटानागपुर संथाल विकास प्राधिकार (जैक) बनाने में सफलता पाई जिसके वे प्रथम अध्यक्ष बने।

राजनीतिक जीवन में इंदिरा गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, जगन्नाथ मिश्रा, लालू प्रसाद यादव के बहुत करीब रहे।

दिशोम गुरु झारखंड के विकास में इतिहास पुरुष के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उनके निधन से जो रिक्तता आई है उसकी क्षतिपूर्ति वर्तमान समय में संभव नहीं है।

श्रद्धांजलि देने वालों में राजेश्वर सिंह यादव, गणपत महतो, नवनीत नीरज, जोगेंद्र सिंह जोगी, दिनेश यादव, अख्तर खान गुड्डू, अब्दुल समद अंसारी, सीता राणा, डीएन यादव, मृत्युंजय सिंह, बबलू दास,  प्रमोद यादव, हरेंद्र शाही, अरशद कालीम, आशीष सिन्हा, रवि रंजन सिंह, संजय कुमार, मुकुंद कुमार, निखत परवीन, लाली महतो, नागेंद्र सिंह, रूबी खातून, हेमंत जायसवाल, गुड़िया देवी, आसमा खातून, सुनीता निषाद, प्रमोद यादव, सत्यानंद पांडे, संजय चौहान, मधुसूदन सिंह चौधरी प्रमुख थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top