
कृषि यंत्रों के चयन, संचालन, रखरखाव की विधि से अवगत हुए किसान
डीजे न्यूज, बलियापुर, धनबाद:
कृषि विज्ञान केंद्र बलियापुर में शनिवार को विशेष कृषक प्रशिक्षण सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 20वीं किस्त जारी होने के उपलक्ष में किया गया था। शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे प्रसारण से हुई। विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर तकनीकी जानकारियां किसानों को दी ग ई। कृषि वैज्ञानिक डॉ देवकांत प्रसाद ने खरीफ फसलों में धान, मक्का, अरहर आदि के बारे में विस्तृत प्रकाश डालते हुए वैज्ञानिक विधि बताए ग ए। डॉक्टर राजीव कुमार ने कृषि यंत्रों के चयन, इसके सुरक्षित संचालन के साथ-साथ रखरखाव के बारे में बताया। महिला कृषि वैज्ञानिक डॉ सीमा सिंह ने मशरूम के विभिन्न प्रभेदों की खेती तथा वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी। साथ ही फल, सब्जियों के पोषण , लाभ तथा पोषण वाटिका की स्थापना पर चर्चा किया गया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ रमन कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार, देव प्रकाश शुक्ला, किसानों में गिरधारी महतो, जगदीश महतो, सारथी मंडल, पूजा देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी आदि थे।