
धनबाद- जम्मूतवी – धनबाद स्पेशल का परिचालन 12 अगस्त तक
डीजे न्यूज, धनबाद:
यात्रियों की सुविधा को लेकर गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद- जम्मूतवी – धनबाद एवं गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल ट्रेन के परिचालन का विस्तार किया जाएगा। विवरण में पढ़िए
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन,विस्तारित तिथि।
03309धनबाद- जम्मूतवी स्पेशल,मंगलवार एवं शनिवार, 02 अगस्त से 12 अगस्त तक।
03310जम्मूतवी – धनबाद स्पेशल,बुधवार एवं रविवार, 03 अगस्त से 13 अगस्त तक।
03311धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल,मंगलवार एवं शुक्रवार, 01 अगस्त से 15 अगस्त तक।
03312चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल,गुरुवार एवं रविवार, 03 अगस्त से 17 अगस्त तक।
उक्त स्पेशल ट्रेनों का समय और ठहराव वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 03309/03310 धनबाद- जम्मूतवी – धनबाद एवं गाड़ी संख्या 03311/03312 धनबाद-चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल के मौजूदा समय और ठहराव के समान होगा।