
खेलो झारखंड प्रतियोगिता में करमाटांड़ के बच्चों ने दिखाया दम, दौड़ में झलकी प्रतिभा
डीजे न्यूज, करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ प्रखंड अंतर्गत गुलाब राय गुटगुटिया प्लस टू विद्यालय के मैदान में शुक्रवार को “खेलो झारखंड” प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ताराशंकर कुमार और बीपीओ सावित्री किस्कू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रंजीत दास ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास का मजबूत आधार है और यह बच्चों की छुपी प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बीपीओ सावित्री किस्कू ने कहा कि करमाटांड़ के बच्चे किसी भी स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।
प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के विभिन्न वर्गों की रोमांचक दौड़ ने दर्शकों का मन मोह लिया।
अंडर-14 बालिका 200 मीटर में झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय की रीता मरांडी प्रथम, पिपरासोल की लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और पिंडारी की रानी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
अंडर-14 बालक 100 मीटर में कालाझरिया के विजय टुडू ने बाजी मारी, पिंडारी के अनिकेत मंडल दूसरे और रिंगोचिंगो के विक्की मंडल तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-14 बालक 200 मीटर में जगन्नाथपुर के निमुल मरांडी पहले, पिपरासोल के राकेश मरांडी दूसरे और ताराबहाल के विशाल कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
अंडर-17 बालक 200 मीटर में गुलाब राय विद्यालय के शिवदी हेम्ब्रम ने प्रथम, कालाझरिया के सोनू कुमार ने द्वितीय और कदरूडीह के जयदेव टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-19 बालक वर्ग में गुलाब राय विद्यालय के गोविंद मुर्मू ने 400 मीटर, धुर्व पंडित ने 200 मीटर और मुफीद अंसारी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में विद्यासागर स्पोर्ट्स एकेडमी के निवास कु. मंडल ने अहम भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक नीतेश सेन, बीआरपी सरफराज, रिसोर्स शिक्षक शशि शेखर, शिक्षक विद्यासागर, अमरनाथ दास, रामाशीष लाल, मनोज हेम्ब्रम, अजित कुमार तिवारी, परिमल मिश्रा, देवनारायण गुप्ता, सुधीर दास, खुर्शीद अनवर, दीपक कुमार निर्भय, शोभन लाल साहा, शिक्षिका जयंती रानी, बाबोनी बास्की, सुष्मिता दे, सीआरपी मकसूद अंसारी, राजेश गुप्ता, विनय भैया, ललन कुमार समेत कई नोडल शिक्षकों का योगदान रहा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ शामिल हुए और खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।