
बैंगलोर आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के संगीत बालदोता ने जामताड़ा में कराया रूद्र पूजा सह रुद्राभिषेक
डीजे न्यूज, जामताड़ा : श्रावण मास के पावन अवसर पर गुरुवार को लीलावती निवास, जामताड़ा में रूद्र पूजा सह रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और आनंद से परिपूर्ण रहा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। इस विशेष रुद्राभिषेक का संचालन बैंगलोर स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से आए स्वामी संगीत बालदोता ने विधिवत रूप से किया।
श्रवण मास में रूद्र पूजा का महत्व
आर्ट ऑफ लिविंग की वरीय प्रशिक्षक रुन्टी चंद्रा एवं रेणु पद पात्र ने बताया कि श्रवण मास की रूद्र पूजा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस समय पूजा-अर्चना से न केवल प्रकृति का शुद्धिकरण होता है, बल्कि मानव जीवन में भी पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे समाज में खुशहाली, सामंजस्य और शांति का वातावरण बनता है।
भक्तों की उत्साहपूर्ण सहभागिता
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष रूप से आर्ट ऑफ लिविंग के संरक्षक ओम प्रकाश, चौधरी कंचन मजूमदार, अजय चांद, राजेश चौधरी, प्रदीप एम टी, डा. भास्कर चांद, विजयानंद, शत्रुघन यादव, प्रेमनाथ चतुर्वेदी, आशीष महतो, टुनटुन रवानी, सुनीता चौधरी, मंजू राठी, संगीता पानीकर, रीमा सिन्हा, विनती देवी, रूबी मजूमदार, मुनमुन माजी, श्रावणी चांद, मधु कुमारी, लीलावती देवी एवं बुलु सेन ने आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। आध्यात्मिकता, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत यह आयोजन जामताड़ा के धार्मिक और सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार अवसर के रूप में दर्ज हो गया।