
भागा में नाग देवी देवस्थानम में वार्षिक महोत्सव 28 जुलाई से
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
28 व 29 जुलाई को भागा नाग देवी देवस्थानम में 33 वां वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया है। गुरुवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए पुजारी श्याम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि सावन माह के शुक्ल पंचमी के अवसर पर महोत्सव का आयोजन किया जाता है। दो दिनी महोत्सव के पहले 28 जुलाई को प्रातः 9 बजे गणेश पूजन, 9.30 बजे कलश पूजन, 10.30 बजे हवन, 11 बजे ध्वजारोहण, 1 बजे महाभोग, संध्या 4 बजे अखंड ज्योति पूजन, संध्या 4.30 बजे सवामणी भोग, सप्तमी मंगल पाठ, रात्रि 7 बजे भंडारा, 10 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। दूसरे दिन 29 जुलाई को प्रातः 9 बजे नारायण अभिषेक, 11 बजे कन्या पूजन, दोपहर 12 बजे छप्पन भोग, 1 बजे पान भोग, 2 बजे सवामणी भोग, संध्या 5 बजे महामाई की ज्योत, संध्या 6 बजे भजनों का सुर संगम, 7 बजे भंडारा, 11 बजे रावड़ी भोग तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होंगे। उन्होंने कहा कि महोत्सव में छतीसगढ़, बंगाल, यूपी, बिहार, जयपुर से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचेंगे। जो भी भक्त यहां अपनी मनोकामना लेकर आते है, उनकी कामना पूरी होती है। कार्यक्रम में माथा टेकने जनप्रतिनिधि भी पहुंचते है। इस वर्ष महोत्सव को सफल बनाने की तैयारियां जोरों पर की जा रही है। प्रेस वार्ता में राज कुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर मोदी, पंकज अग्रवाल, रितेश सिंह शामिल थे।