
भाजपा का सिंबल छोड़ दे तो राज सिन्हा नहीं जीत सकते अपने वार्ड का चुनाव: डॉ नीलम मिश्रा
डीजे न्यूज, धनबाद:
झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉ नीलम मिश्रा ने धनबाद विधायक राज सिन्हा पर तंज कसते हुए कहा कि, राष्ट्रपति का धनबाद में आगमन होने जा रहा है। इसे राज्य सरकार ऐतिहासिक और भव्य बनाना चाहती है। यह सरकारी प्रोटोकॉल भी है कि जिले का उच्च स्तरीय निरीक्षण, साज सजावट एवं अतिक्रमण मुक्त यातायात किया जाए। इसमें धनबाद विधायक इतने बिलबिला क्यों रहे हैं। क्या उन्हें राष्ट्रपति का आगमन बर्दाश्त नहीं है ? या फिर राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला है इसलिए उनका भव्य स्वागत उन्हें बर्दाश्त नहीं हो रहा है क्या?
यदि धनबाद की जनता के प्रति उतनी संवेदना थी तो उनके विधायक रहते धनबाद से एम्स जैसी संस्था, एयरपोर्ट जैसा मूलभूत सुविधा कैसे छीन गया। इसका जवाब क्यों नहीं देते धनबाद विधायक।
डा. नीलम ने कहा कि विधायक सस्ती लोकप्रियता लेना बंद करें। यह धनबाद की जनता है, सब जानती है, अब भाजपाइयों के झांसे में नहीं आने वाली।