एथिक्स माह के अवसर पर यौन उत्पीड़न निवारण व नैतिक अभ्यासों पर कार्यशाला 

Advertisements

एथिक्स माह के अवसर पर यौन उत्पीड़न निवारण व नैतिक अभ्यासों पर कार्यशाला

डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:

एथिक्स माह के अवसर पर टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जामाडोबा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को यौन उत्पीड़न निवारण और नैतिक अभ्यासों पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुरुआत सत्यनिष्ठा के महत्व पर बल देते हुए नैतिकता की शपथ लेने के साथ हुई। इसके बाद एथिक्स माह की थीम पर प्रस्तुति दी गई। सत्रों का नेतृत्व कौशिक गायेन, हेड (प्लानिंग) और एथिक्स कोऑर्डिनेटर (जामाडोबा ग्रुप और सपोर्ट सर्विसेज) झरिया डिवीजन, टाटा स्टील ने किया।

अखिलेश कुमार, हेड (सिक्योरिटी, वेस्ट बोकारो और झरिया) टाटा स्टील ने महिला कर्मचारियों सहित 100 से अधिक सुरक्षा कर्मियों के साथ सत्रों में सक्रिय रूप से शिरकत की। सत्रों का आयोजन कुमारी श्वेता, असिस्टेंट मैनेजर (एचआरबीपी रॉ मटेरियल्स), झरिया डिवीजन, टाटा स्टील द्वारा किया गया था। प्रतिभागियों ने सत्रों को इंटरैक्टिव और ज्ञानवर्धक बताया।

इसके अलावा टाटा मेन हॉस्पिटल जामाडोबा और जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट (जेसीसीपी) में भी इस प्रकार का एक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें पूरे संगठन में नैतिक मानकों के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया गया।

जुलाई माह को टाटा स्टील में एथिक्स माह के रूप में मनाया जाता है, जो व्यक्तियों और संगठनों को अपने नैतिक व्यवहारों का पुनर्मूल्यांकन करने का एक मंच प्रदान करता है। यह महीना विभिन्न पहलों से भरा होता है, जिनमें प्रतियोगिताएं, जागरूकता सत्र और लाइन वॉक शामिल हैं। कार्यक्रम में कर्मचारी (ठेका श्रमिकों सहित), वेंडर पार्टनर, स्कूल और व्यापक स्तर पर समुदाय शामिल होते हैं। इस वर्ष की थीम एक संहिता, एक प्रतिबद्धता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top