पूर्व मंत्री के निधन पर बेरमो विधायक ने जताया शोक

Advertisements

पूर्व मंत्री के निधन पर बेरमो विधायक ने जताया शोक
डीजे न्यूज, धनबाद:
पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ दद ई दुबे के निधन पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह एवं राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने गहरा शोक प्रकट किया है। विधायक ने कहा कि दिवंगत पूर्व मंत्री बिहार एवं झारखंड की राजनीति में एक लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे। उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक श्रमिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। मजदूर संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। उनका जाना ना सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि कोलियरी क्षेत्र में संघर्षरत श्रमिक आंदोलन के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top