
झारखंड वूशु टीम में धनबाद के तीन खिलाड़ी चयनित
डीजे न्यूज, झरिया, धनबाद:
जूनियर वूशु नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 6 जुलाई तक हैदराबाद में की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड वूशु टीम रविवार को रांची से हैदराबाद के लिए रवाना हुई। इस टीम में धनबाद के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें कृषि कुमारी 60 किलो वर्ग, अमन कुमार 70 किलो वर्ग एवं आंचल कुमारी 75 किलो वर्ग शामिल हैं। तीनों खिलाड़ियों को धनबाद जिला वूशु संघ के अध्यक्ष तेज प्रकाश मिश्रा, महासचिव दिनेश यादव, महावीर प्रसाद महतो, ब्रह्मदेव यादव, संतोष सिंह, राजीव श्रीवास्तव, अजय सिंह, राहुल आनंद, पलविंदर सिंह, प्रभाष पांडे, मोनू कुमार, शुभम रजक, कौशल कुमार, रोहित मोदी एवं संघ के सभी पदाधिकारी व प्रशिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी धनबाद जिला वूशु संघ के महासचिव दिनेश यादव ने दी है।