सर गंगा राम अस्पताल पहुंच राष्ट्रपति ने जाना शिबू सोरेन का कुशल क्षेम

Advertisements

सर गंगा राम अस्पताल पहुंच राष्ट्रपति ने जाना शिबू सोरेन का कुशल क्षेम

हेमंत और कल्पना से ली चल रहे इलाज की पूरी जानकारी 

डीजे न्यूज, दिल्ली : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल, नई दिल्ली पहुंचकर यहां इलाजरत राज्यसभा सदस्य और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का कुशल क्षेम जाना। इस मौके पर उन्होंने शिबू सोरेन के सुपुत्र और राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और पुत्रवधू एवं विधायक कल्पना सोरेन से उनके स्वास्थ्य और चल रहे इलाज की पूरी जानकारी ली। राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top